उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की अचानक मौत

फरीदकोट, 06 फरवरी - (यशवंत पुरबा, सर्बजीत सिंह) - फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में एक कैदी की अचानक मौत हो गई। मृतक कैदी मनजीत सिंह निवासी शामखेड़ा जिला फाजिल्का उम्र कैद की सजा काट रहा था, जिसको तबीयत खराब होने के कारण स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया था।