शिअद द्वारा राजनीतिक मामलों की कमेटी तथा पदाधिकारियों की घोषणा

चंडीगढ़, 6 फरवरी (वार्ता/ विक्रमजीत सिंह मान) : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने राजनीतिक मामलों की कमेटी में भाई मंजीत सिंह तथा जगजीत सिंह लोपो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गुरबचन सिंह बाची को महासचिव नियुक्त कर कुल 39 सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने आज यहां कहा कि पीएसी में नई नियुक्तियों से पार्टी को मज़बूती मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि नये पार्टी पदाधिकारी तथा पीएसी के सदस्य पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। राजनीतिक मामलों की कमेटी में प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, बीबी सतवंत कौर संधू, महिन्दर कौर जोश, जस्टिस (अवकाशप्राप्त) निर्मल सिंह, जगदीश सिंह गारचा, रंधीर सिंह चीमा,अमरजीत कौर पटियाला, देसराज धुग्गा, संत बलबीर सिंह घुन्नस, निसारा खातून, लखबीर सिंह लोधीनंगल, अजायब सिंह मुखमैलपुर, भाग सिंह मल्हा, सुरजीत सिंह कोहली, दीदार सिंह भट्टी, अजीत सिंह शांत, ईशर सिंह मेहरबान, रविंदर सिंह बब्बल, राजमोहिंदर सिंह मजीठिया, मोहिंदर रोमाना ,संत सिंह उम्मेदपुर ,भूपिंदर सिंह लाली कंग ,सुरजीत सिंग, किरनबीर सिंह कंग, गुरदेव सिंह संघा, सरूप सिंह सहगल, अलविंदर पाल सिंह पकोके, वरदेव सिंह मान, बरजिंदर सिंह बराड़, हरदेव सिंह डिंपी ढिल्लों, अजीत सिंह लुधियाना, हरजिंदर सिंह धामी, जीवन धवन, हरजिंदर जाखू, नायब सिंह कोहाड तथा बलबीर सिंह बाठ शामिल हैं। बादल ने कहा कि पार्टी जल्द ही उपाध्यक्षों ,संगठन सचिवों तथा अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी करेगी।