जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद 

जम्मू, 07 फरवरी - ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को आज लगातार दूसरे दिन भी बंद रखा गया है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग के किनारे हिमस्खलन या भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्र में किसी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं है।