पुलिस ने सुलझाई प्रवासी रिक्शा चालक और ट्रक चालक के अंधे कत्ल की गुत्थी

पटियाला, 07 फरवरी - (अमनदीप सिंह)- एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि पटियाला पुलिस की ओर से अलग-अलग दो अंधे कत्ल के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक ट्रक चालक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और रिक्शा चालक बिहार का रहने वाला था। इन दोनों मामलों में हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों के कत्ल जान-पहचान होने पर शराब पिलाकर किये गए थे। पुलिस की ओर से इन दोनों मामलों में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और एक फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जायेगा, ताकि इनसे कई अन्य खुलासा भी हो सके। बता दें कि पटियाला पुलिस ने पिछले 6 महीनों में 20 अंधे कत्ल के मामले हल किये हैं।