शादी के सवाल पर आलिया भट्ट ने दिया जवाब

मुंबई, 7 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शादी करने की बात पर जवाब दिया है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद सबको अब आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी का इंतजार है। आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप के चर्चे  हैं। दोनों शादी कब करेंगे, इसका जवाब देते-देते आलिया भी थक गई होंगी। आलिया और रणबीर कुछ वक्त से डेटिंग कर रहे हैं और उनकी शादी का जिक्र अक्सर होता रहता है। दोनों को अब ज्यादातर साथ देखा जा सकता है वहीं आलिया और रणबीर की फैमिली गेदरिंग का हिस्सा भी बनती रहती हैं। हाल ही में आलिया के पिता महेश भट्ट ने न सिर्फ यह बात मानी कि उनकी बेटी किसी बॉलीवुड हीरो को डेट कर रही हैं, बल्कि यह भी बताया कि आलिया को प्यार हुआ है। महेश भट्ट आलिया की पसंद रणबीर को भी यह कहते हुए अप्रूवल दे चुके हैं कि उन्हें रणबीर पसंद हैं और वह ‘बढ़िया लड़का’ है।