एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी

पटियाला, 8 फरवरी - (अमनदीप सिंह) - पंजाब एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री के आवास की ओर धरणा प्रदर्शन किया गया। पुलिस द्वारा इन कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के आवास  से पहले ही रोक लिया गया। इन कर्मचारियों की मांग है कि उनको पक्का किया जाये क्योंकि वह काफ़ी लम्बे समय से कच्चे तौर पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही इन कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई।