मोगा में 20 वर्षीय लड़की ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग 

मोगा, 10 फरवरी - मोगा में आज एक  20 वर्षीय लड़की ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने उक्त लड़की को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की की ओर से फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई गई, इस संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।