लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीत कर इतिहास रचेगी कांग्रेस : बीबी भट्ठल

खनौरी, 10 फरवरी (राजेश कुमार) : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और योजना बोर्ड की उप चेयरपर्सन बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने हलका लहरागागा के गांव अनदाना में बड़ी रैली कर लोकसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया है। इस रैली को संबोधित करते हुए विरोधी पार्टियों पर जमकर बरसीं और कहा कि पिछले दस वर्षों में अकालियों ने पंजाब का नाश कर दिया है। केन्द्र में बनी मोदी की सरकार झूठे वादों की सरकार है। उसने पंजाब के किसानों का कुछ नहीं किया। पंजाब के किसानों का कर्ज़  माफ कर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है और अब किसानों के साथ-साथ गरीब मज़दूरों का कर्ज़  भी माफ करेगी।   इस मौके रविंदर सिंह टूरना ओ.एस.डी., चो. रघवीर सिंह ज़िला परिषद् सदस्य, पोलोजीत सिंह सदस्य काग्रेस कमेटी, बलजीत सिंह गुलाड़ी प्रधान ट्रक यूनियन खनौरी, रवि शर्मा करोदा, मनोज भुल्लण, बलिंदर करौंदा, सुरेश सरपंच भुल्लण, एडवोकेट राजेश गिल आदि उपस्थित थे।