विशेष राज्य के दर्जे की मांग के लिए चंद्रबाबू नायडू ने शुरू की भूख हड़ताल

नई दिल्ली,11 फरवरी - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर आज केंद्र सरकार के खिलाफ आंध्र प्रदेश भवन पर एक दिन की भूख हड़ताल शुरू की। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ धरना दे रहे है। वहीं धरने में राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी शामिल है। बता दें कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 12 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।