कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली दवा पीकर की आत्महत्या

 फिरोजपुर, 11 फरवरी - (तपिन्दर सिंह) - फिरोजपुर जिले के गांव महिमा में बीती रात कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान कर्मजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्मजीत सिंह एक छोटा किसान था और उसके पास करीब 3-4 एकड़ जमीन थी। उस पर अलग-अलग बैंकों का करीब 12 लाख रुपए का कर्ज था। कर्मजीत के पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक कर्जे के बोझ के कारण वह पिछले काफ़ी समय से परेशान रहता था और इसी के चलते उसने खुदकुशी की। वहीं लक्खोके बहराम पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।