भारतीय जनता पार्टी पार्टी मेरी भाजपा मेरा परिवार नाम से मुहिम चलायेगी

हिसार 11 फरवरी -  भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार से पार्टी मेरी भाजपा मेरा परिवार नाम से मुहिम चलायेगी। इसके तहत हर घर में पार्टी का ध्वज और स्टीकर लगाया जायेगा। इसके अलावा 2 मार्च को लोगों तक पहुंचने के इस कार्यक्रम की समाप्ति पर पूरे हरियाणा में सवा लाख बाइक्स की रैली निकाली जायेगी। ये जानकारी आज भारतीय जनता पार्टी के सह प्रदेश प्रभारी विश्वास सारंग ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।