राफेल डील : पीएम ने अनिल अंबानी के लिए किया बिचौलिए का काम - राहुल गांधी 

नई दिल्ली,12 फरवरी - राफेल डील पर मोदी सरकार और विपक्षी दलों के बीच सियासी तकरार जारी है। आज एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक ई-मेल का जिक्र किया और कहा कि राफेल डील होने से ठीक पहले अनिल अंबानी फ्रांस के मंत्री से मिले थे। सवाल उठता है कि राफेल डील के बारे में रक्षामंत्री, विदेश सचिव को नहीं मालूम, लेकिन अनिल अंबानी को डील होने से 10 दिन पहले पता चल गया, क्योंकि अनिल अंबानी के लिए पीएम मोदी बिचौलिये का काम कर रहे थे।