लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने जारी किये छह संदिग्धों के स्कैच 

लुधियाना, 12 फरवरी - (काका) - लुधियाना में एक लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों के स्कैच जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि लुधियाना देहाती पुलिस जिले के मॉडल थाना दाखा इलाके में शनिवार रात एक लड़की को बंधक बनाकर 12 नौजवानों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।