फिल्लौर में नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म


फिल्लौर, 12 फरवरी (रिंकू खोसला) : फिल्लौर के समीपवर्ती गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिगा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी लड़की की आयु 15 साल है जोकि गत रात घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी, कि एक नौजवान लड़का मेरी लड़की के मुंह पर हाथ रखकर उसे वीरान जगह पर ले गया। यहां पर तीन लड़के और आ गए, यहां पर चारों लड़कों ने मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा उसके बाद उसकी लड़की वहां से भाग गई। भागते-भागते लड़की किसी गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में गिरने से लड़की की टांग टूट गई। लड़की की मां ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त लड़कों के खिलाफ कड़ी से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान जब डी.एस.पी. अमरीक सिंह चाहल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 4 व्यक्तियों में से 3 को काबू कर लिया गया है और चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है।