भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय हाईवे बंद

शिमला, 13 फरवरी - मंडी जिले में औट के निकट बनाला में भूस्खलन के बाद बोल्डर गिर जाने की वजह से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। बोल्डरों को हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।