लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार 

मुल्लांपुर दाखा, 13 फरवरी - (निर्मल सिंह धालीवाल) - लुधियाना में कुछ दिन पहले एक लड़की को बंधक बनाकर 10 -12 नौजवानों द्वारा किये सामूहिक दुष्कर्म मामले में लुधियाना देहात पुलिस की तरफ से बीते कल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज प्रातःकाल माडल थाना दाखा पुलिस द्वारा  तीसरे आरोपी सुरमू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों कथित आरोपियों को आज सख़्त पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया।