लापता लड़की का शव नहर से बरामद

खमाणों,13 फरवरी - (परमवीर सिंह) - गांव संघोल निवासी घर से लापता एक लड़की का शव नहर से बरामद हुआ है। चौंकी इंचार्ज संघोल कुलविन्दर सिंह ने कहा कि लड़की मनप्रीत कौर का शव अम्बाला से गुजरती नहर से मिला है। कथित आरोपी लड़के राम सिंह के खिलाफ मृतक लड़की की दादी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।