अकाली दल चंडीगढ़ इकाई के उपाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल टकसाली में हुए शामिल 

चंडीगढ़,13 फरवरी - चंडीगढ़ से सीनियर शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरप्रताप सिंह रियाड़ आज पार्टी से इस्तीफा देकर नई बनी शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) में शामिल हो गए हैं। रियाड़ शिरोमणी अकाली दल चंडीगढ़ इकाई के उपाध्यक्ष थे। गुरप्रताप सिंह रियाड़ स. रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) में शामिल हुए।