गुजरात में आज चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली,14 फरवरी - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के वलसाड जिले में जनसभा संबोधित कर लोकसभा के चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे। पार्टी के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि वलसाड जिले के लालडुंगरी गांव में गुरुवार दोपहर राहुल 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करेंगे। बता दें कि राहुल का 2017 विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला गुजरात दौरा होगा। विधानसभा चुनाव में राहुल ने खूब जोर-शोर से प्रचार किया था।