संगरूर में भारी बारिश के चलते मुरझाऐ किसानों के चेहरे

संगरूर,14 फरवरी - (धीरज पशोरिया) - संगरूर जिला जहां पहले ही ओलावृष्टि ने 3000 एकड़ के करीब गेंहू  की फसल तबाह कर दी है। वहीं आज सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसान जगदीप सिंह और दिलबाग सिंह हरीगढ़ का कहना है कि बेमौसमी बारिश गेंहू, आलू, सब्जियों सहित अन्य कई फसलों के लिए नुक्सानदायक सिद्ध होगी।