अज्ञात नौजवानों ने दिनदिहाड़े सोना व्यापारी को मारी गोली

तरनतारन,14 फरवरी - तरनतारन में दिनदिहाड़े शहर में सोना व्यापारी को गोली मारकर घायल किये जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार, श्री दरबार साहिब तरनतारन के नजदीक सोना व्यापारी राजू जौहरी को कुछ अज्ञात नौजवानों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई जगन सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।