पुलवामा फिदाईन हमला: भाजपा आज पाकिस्तान के पुतले जलाकर मनाएगी काला दिवस

संगरूर, 15 फरवरी - (धीरज पशोरिया) - जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में हुए फिदाईन हमले, जिसमें सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हुए हैं, के विरोध में भाजपा आज पूरे देश में काला दिवस मनाएगी। भाजपा के राज्य कार्यकारी मैंबर सुनील गोयल डिम्पल और सीनियर नेता अमन पूनिया ने बताया कि आज पूरे देश के जिला मुख्यालयों में पाकिस्तान के पुतले जलाए जाएंगे और शहीद जवानों को श्रद्धांजलियां भेंट की जाएंगी।