अभी सिंगल हूं मैं : कैटरीना कैफ

मुंबई 15 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड की ‘बार्बी गर्ल ’कैटरीना कैफ का कहना है कि वह अभी सिंगल है। कैटरीना और रणबीर कपूर ने लगभग छह साल तक डेट किया। माना जा रहा था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन उससे पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। कैटरीना ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर पहली बार बात की है। उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है। जब इस बारे में कैटरीना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह वास्तव में इस बारे में नहीं जानती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कभी अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात कर भी पाएंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि वह इस समय सिंगल हैं और कोई भी सिंगल रह सकता है।