सुखजिन्द्र की शहादत पर परिवार पर बरपा कहर

हरिके पत्तन, 15 फरवरी (रितू कुन्द्रा): गत दिन जम्मू कशमीर के पुलवामा ज़िले में हुए अब तक के सबसे भंयकर आतंकवादी हमले दौरान ज़िला तरनतारन के गांव गंडीविंड धत्तल के निवासी सुखजिन्द्र सिंह भी शहीद हो गया था। जैसे ही परिवार को गत दिन देर शाम इस घटना का पता चला तो परिवार पर कहर बसर गया। गत पूरी रात व आज पूरा दिन शहीद सुखजिन्द्र के घर परिवार के साथ दु:ख प्रगट करने वालों की तांता लगा रहा। पूरे क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर दौड गई है। परिवारक सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। शहीद की पत्नी अपने 6 महीने के बच्चों को गोद में लेकर बैठी रो रही थी। बुर्जुग पिता गुरमेज सिंह इस घटना से पूरी तरह टूट चुका  है। बड़ा भाई गुरजंट सिंह जो कि अंतिम बार फोन पर कल सुबह शहीद सुखजिन्द्र सिंह के साथ हुई बात को याद कर रो रहा है। शहीद सुखजिन्द्र सिंह किसान परिवार से संबंधित था और गरीब परिवार होने कारण घर का गुजारा सुखजिन्द्र सिंह से ही चलता था। आज सांय तक सुखजिन्द्र सिंह की मृतक शव उसके घर पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन देर सांय परिवारक सदस्यों ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि शहीद सुखजिन्द्र सिंह का मृतक शव कल 16 फरवरी को घर पहुंचेगी और अंतिम संस्कार कल किया जोगा। आज सारा दिन क्षेत्र के पंच, सरपंच, गणमान्य व अन्य क्षेत्र के लोग हजारों की संख्यां में परिवारक से दुख प्रगट करने लिए पहुंचे। इस मौके एस.पी.(एच) गुरनाम सिंह, एस.डी.एम पट्टी डा. अनूप्रीत कौर, डी.एस.पी हरदेव सिंह, सुखविंदर सिंह सिद्व. अध्यक्ष सुखराज सिंह किरतोवाल, जत्थेदार रशपाल सिंह, राजकरन सिंह भगूपुर, सरपंच नवरीत सिंह जल्लेवाल, सरपंच सुखविंदर सिंघ आदि ने भी शहीद सुखजिन्द्र सिंह के घर में पहुंच कर दुख्य प्रगट किया। इस मौके शहीद सुखजिन्द्र सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने भारत सरकार से मांग की कि इस हमले का सरकार करार जवाब दें।