दीनानगर का मनिंदर डेढ़ वर्ष पहले हुआ था सी.आर.पी.एफ में भर्ती

दीनानगर, 15 फरवरी (रविंदर सिंह सोढी, यशपाल शर्मा) : पुलवामा के फिदाइन हमले में शहीद हुए 43 सी.आर.पी.एफ. के जवानों में दीनानगर के आर्या नगर के निवासी मनिंदर सिंह भी शहीद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. की 75 बटालियन के कांस्टेबल मनिंदर सिंह के पिता सतपाल जोकि पंजाब रोडवेज में ट्रैफिक मैनेजर के तौर पर सेवामुक्त हुए हैं और उसकी माता 9 वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार को गत रात लगभग 12 बजे के लगभग सी.आर.पी.एफ हैड क्वार्टर से फोन द्वारा सूचित किया गया कि उनका पुत्र मनिंदर सिंह आतंकवादी हमले में शहीद हो गया है। 31 वर्षीय मनिंदर सिंह जोकि अभी कुंवारा ही है और उसने बी.टैक. की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर ली, वहीं पर ही वह सी.आर.पी.एफ में बतौर कांस्टेबल भर्ती हो गया। उसके भर्ती होने का पता उसके परिवार को उस समय लगा जब वह सी.आर.पी.एफ की वर्दी में अपने घर पहुंचा। मनिंदर सिंह डेढ़ वर्ष पहले ही सी.आर.पी.एफ में भर्ती हुआ था शहीद मनिंदर के पिता सतपाल ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मनिंदर 13 फरवरी को घर से छुट्टी काट कर वापिस गया था कि रात वह जम्मू रह कर 14 फरवरी को सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ और रास्ते में यह दर्दनाक घटना हो गई।