किसे मिलता है अशोक चक्र

बच्चो! तुम्हें कई बार स्कूल में पुरस्कार मिलते होंगे। आगे चलकर तुम्हें और भी कई अवार्ड मिलेंगे। जानते हो न बच्चो हमारे देश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम के लिए अलग-अलग पुरस्कार दिए जाते हैं। सैन्य, साहित्य, कृषि, खेल व और भी कई तरह के पुरस्कार। आपने सुना भी होगा हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान के बारे में। आइये आज बात करते हैं सैन्य सम्मान अशोक चक्र की। यह शान्ति काल में दिया जाने वाला वीरता सम्मान है। यह युद्ध के अतिरिक्त शौर्य बहादुरी और बलिदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 4 जनवरी, 1952 को हुई। तब इसका नाम अशोक चक्र वर्ग था। सन् 1967 में इस सम्मान से वर्ग की शर्त को हटा दिया गया और इसके तीन सम्मान घोषित किए गए, इनका नामकरण अशोक चक्र, नीति चक्र और शौर्य चक्र किया गया। इस सम्मान को पाने वाले या उनके परिजन को पैंशन के अलावा मासिक भत्ता मिलता है। यह चक्र 38 इंच व्यास का सोने का गोल टुकड़ा जैसा होता है। बीच में अशोक चक्र की प्रति कृति होती है। यह कमल की पंखुड़ियों से घिरी रहती है। जिस रिबन में चक्र लटका होता है, उसकी लम्बाई 31 मिलीमीटर और चौड़ाई 15 मिलीमीटर होती है। पट्टे का रंग गहरा हरा होता है, बीच में 2 मिलीमीटर की केसरिया पट्टी होती है।

—किशोर कुमार