दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाएं

स्पेनिश : लगभग दुनिया में 332,000,000 लोगों द्वारा इस भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। यह भाषा केवल स्पेन में ही नहीं बल्कि दक्षिणी अमरीका और पश्चिमी तट अफ्रीका और यू.एस.ए. में भी बोली जाती है। अंग्रेज़ी : संसार में लगभग 322,000,000 और यह भाषा संसार के हर भाग में बोली जाती है। अमरीका के टेलीविज़न, पॉप म्यूज़िक टैक्नोलॉजी (इंटरनेट) और ट्रेड से इसका धड़ल्ले से प्रयोग होता है। कम से कम 800 मिलियन लोग इंटरनेट में प्रयोग करते हैं और 35 प्रतिशत उनमें से अंग्रेज़ी में कम्युनिकेट करते हैं और पता लगा है कि एक मिलियन से अधिक लोग दुनिया भर में अंग्रेज़ी सीखने में प्रयत्नशील दिखाई पड़ते हैं। ऐसा स्थापित विचार है। अरबिक भाषा : दुनिया भर में तकरीबन 246,000,000 लोग इस भाषा का प्रयोग करते हैं।  यह भाषा 17 देशों की सरकारी भाषा है, साथ ही मुस्लिम, धार्मिक जबान है। हिन्दुस्तानी : लगभग दुनिया में 182,000,000 इस भाषा का प्रयोग करते हैं। इस भाषा में हिन्दी और उर्दू का मिश्रण है। हिन्दुस्तानी, पाकिस्तान की सरकारी जुबान है, जहां इसकी दुरुस्त की गई अरबी लिपि की भाषा जिसे उर्दू कहते हैं, को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा हासिल है और भारत की सरकारी भाषा भी है, लेकिन भारत में देवनागरी लिपि में बोली जाती है और इसे हिन्दी कहा जाता है। यह भारत की राष्ट्रीय भाषा है। पुर्तगीज़ भाषा : लगभग 177,500,000 लोगों द्वारा बोली जाती है। पुर्तगाल की फर्स्ट लैंग्वेज़ है और ब्राज़ील, अंगोला और अफ्रीका पूर्व कोलम्बिया में भी बोली जाती है और साथ-साथ केरबियन से मकायु, चीन में भी इसका आंशिक इस्तेमाल होता है।

—राम प्रकाश शर्मा
मो. 90419-19382