पुरानी रंजिश के चलते दिनदिहाड़े नौजवान पर चलाई गोली

राजासांसी,16 फरवरी - (हरदीप सिंह खीवा) - अमृतसर के गांव मुरादपुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक  नौजवान हरिन्दर सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहते नौजवान जयदीप सिंह पर आज सुबह गोलियां मारने की खबर मिली है। इस घटना में घायल हुए नौजवान को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस थाना कंबो के प्रमुख द्वारा जांच की जा रही है। इस संबंधी पुलिस की ओर से नौजवान हरिन्दर सिंह के पिता को गिरफ्तार किया गया है।