न्यूयॉर्क के एक मकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत 

वॉटरटाउन (अमरीका) 16 फरवरी (एजैंसी) : अमरीका के उत्तरी न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियां शामिल हैं।  बेटियों की उम्र 4 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। जांचकर्ताओं के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मकान के रसोई में आग लगने से हुई। मृतकों की पहचान एरन बोडा और उनकी बेटियों स्काईलर, एरिन, एलेक्सा और मेरिसा के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति की पांचवी बेटी आग लगने के बाद पड़ोसी के घर की ओर भाग गई थी। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।