ज़िम्बाब्वे में खदान में फंसे 60 लोगों के मरने की आशंका

हरारे, 16 फरवरी (शिन्हुआ) :  ज़िम्बाब्वे के मशोनालैंड प्रांत में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश होने से सोने की खदानों में पानी भर गया जिसमें में काम कर रहे कम से कम 60 लोगों के मरने की आशंका है।  स्थानीय लोक निर्माण और राष्ट्रीय आवास मंत्री जुली मोयो ने बयान में बताया कि बाढ़ का पानी दो खदानों में भर गया जिसमें  60 से अधिक श्रमिक फंसे गये। इलाके में पानी भर जाने की वजह से फंसे हुए लोगों के बचाव कार्य में बेहद परेशानी आ रही है और  अब तक उनका जीवित बचे रहना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने कहा,‘‘खदान में फंसे सभी श्रमिकों के मारे जाने की आशंका है।’ ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनंगाग्वा ने इस घटना को राज्य आपदा घोषित किया है। पश्चिम मशोनालैंड प्रांत मामलों के मंत्री मैरी मलिसवा चिकोका ने कहा कि यह त्रासदी खदान अधिकारियों के लिए एक चेतावनी है। उन्हें सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए।