पीएम मोदी आज बिहार और झारखंड के दौरे पर 

नई दिल्ली,17 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और झारखंड के दौरे पर रहेंगे। वह दोनों राज्यों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम दोपहर 12 बजे बिहार के बरौनी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम झारखंड रवाना होंगे। यहां हजारीबाग में दोपहर ढाई बजे वे तमाम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।