'वंदे भारत एक्सप्रेस' आज से आम जनता के लिए शुरू

नई दिल्ली,17 फरवरी - भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की सेवाएं आज से आम जनता के लिए शुरू हो गई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले व्यावसायिक फेरे पर आज सुबह दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई। इसकी अगले दो सप्ताह के लिए पहले ही टिकटें बिक चुकी हैं। बता दें कि एक दिन पहले वाराणसी से दिल्ली की यात्रा पर इस ट्रेन में दिक्कतें आई थी।