होशियारपुर की लक्कड़ मंडी से मिले दो युवकों के शव

हरियाणा,18 फरवरी - (हरमेल सिंह खख) - जिला होशियारपुर की लक्कड़ मंडी नौशहरा में आज दो युवकों के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातःकाल करीब 8 बजे लकड़ी का कारोबार करते लोगों की ओर से मंडी की शेड के पास कत्ल किये दो युवकों के शव देखे गये। इसके बाद उन्होंने तुरंत हरियाणा पुलिस को इस बारे में सूचित किया। कत्ल हुए दोनों युवकों की पहचान गुरकंमल सिंह (24 -25) और जीत तोपन्नू (23 -24) निवासी बसी बाबू खान के रूप में हुई है।गुरकंमल के सिर पर चोट, जबकि जीत तोपन्नू की गर्दन पर भी निशान हैं। फिलहाल हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।