बजट सत्र दौरान पंजाब विधानसभा से निरस्त किये गए कईं अकाली-बीजेपी नेता 

चंडीगढ़, 18 फरवरी - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब विधानसभा के बजट सत्र दौरान पुलवामा हमले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से दिए बयान को लेकर आज सदन में बड़ा हंगामा हो गया। इस कारण स्पीकर की तरफ से अकाली-बीजेपी के कईं विधायकों को सदन से निरस्त कर दिया, जिनमें एनके शर्मा, सुखविन्दर कुमार, शरणजीत सिंह ढिल्लों, हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा, गुरप्रताप सिंह वडाला, दिलराज सिंह, परमिन्दर सिंह ढींडसा, बिक्रम सिंह मजीठिया, बलदेव सिंह खैहरा, अरुण नारंग और सोमप्रकाश के नाम शामिल हैं।