अब सिर्फ़ 112 डायल करने पर मिलेगी हर संकट में मदद

चंडीगढ़, 19 फरवरी - (विक्रमजीत सिंह मान) - राज्य के निवासियों के लिए संकट निवारण व्यवस्था को और मज़बूत करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज 'डायल 112' को लॉन्च किया। यह ऐसा नंबर होगा, जिसको डायल करते किसी भी व्यक्ति द्वारा संकट के हालात में सहायता के लिए मदद मांगी जा सकेगी। यह नंबर पुलिस हेल्प लाईन नंबर 100 को अगले दो महीनों में बदल देगा। इसको लॉन्च करने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भरोसा दिलवाया कि यह जन-हितैषी पहल राज्य में कानून और व्यवस्था को जहां और मज़बूत बनाऐगी, वहीं महिलाओं के लिए सुरक्षा को लेकर भी यह बहुत लाभकारी होगी।