प्रसिद्ध साहित्यकार कर्नल गुरदीप जगराओं का देहांत

जगराओं/हठूर, 19 फरवरी (जोगिंदर सिंह, जसविंदर सिंह छिन्दा) : प्रसिद्ध साहित्यकार, पंजाबी जुबान के बुलंद कमलकार, जिंदादिल और खुशमिज़ाज तबीयत के मालिक, महफिल-ए-अदीब संस्था के सरप्रस्त, ‘अजीत समाचार’  के पाठकों का बहुत प्यार बटोरने वाले और प्रसिद्ध गज़लगों स्व. प्रि. तख्त सिंह के होनहार सपुत्र कर्नल गुरदीप जगराओं इस संसार से रुखस्त हो गए। इस संबंधी जानकारी साझी करते हुए उनके सपुत्र शरनदीप सिंह, कैप्टन पूरन सिंह गगड़ा और इंद्रजीत सिंह गगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिस कारण 17 फरवरी को देर रात उनको लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां बाद में उनको वैंटिलेटर पर ले गए और गत देर रात अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार 21 फरवरी को सुबह 11 बजे गांव गगड़ा के नज़दीक जगराओं में किया जाएगा। वर्णनीय है कि करनल गुरदीप जगराओं ने भारतीय  सेना में सेवाओं के दौरान 1962, 1965 और 1971 के युद्ध चीन और पाकिस्तान के विरुद्ध लड़े थे और सेवामुक्त होकर वह अपने पिता के नक्से कदम पर चलते साहित्य की ओर चल पड़े। उनके वार्तक लेखों द्वारा पाठकों तक पहुंचते थे।  उनके जाने से उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पंजाबी साहित्य जगत को भी बड़ा घाटा हुआ है।
कैप्शन : जेऐजी 14, 14ए
कर्नल गुरदीप जगराओं