तरनतारन में दो नौजवानों का बेरहमी से कत्ल, फैली सनसनी

तरनतारन, 20 फरवरी - (विकास मरवाहा) - तरनतारन शहर में बीती देर रात करीब 9.30 बजे गुरुद्वारा बीबी भानी के नज़दीक दो नौजवानों का अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों नौजवानों का कत्ल तेजधार हथियारों से किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने दोनों के शवों को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच के लिए डीएसपी सतनाम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया है।