किसानों का सारा कर्ज माफ करने के लिए 65 हज़ार करोड़ रुपए की जरूरत - कैप्टन

चंडीगढ़, 20 फरवरी - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कर्ज माफ करने के लिए पंजाब को 65 हज़ार करोड़ रुपए की जरूरत है, परन्तु राज्य के पास इतनी अदायगी करने के लिए जरुरी पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की आय बढ़ी, तो कर्ज  माफ करने के लिए सरकार कर्ज की सीमा जरूर बढ़ायेगी।