25 तक कलम छोड़ो हड़ताल पर तहसील कर्मचारी

खमाणों, 20 फरवरी - (परमवीर सिंह) - पीएमएसयू पंजाब के ऐलान पर तहसील कर्मचारी 25 फरवरी तक कलम छोड़ो हड़ताल पर चले गए हैं। मांगों को लेकर की गई इस हड़ताल के कारण कामकाज ठप्प रहा। वहीं कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।