हिमस्खलन से सेना के एक जवान की मौत, पांच फंसे 

शिमला, 20 फरवरी - हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले में किन्नौर-तिब्बत सीमा पर शिपकाला के पास हिमस्खलन में सेना के एक जवान की मौत हो गई है। वहीं कम से कम 5 जवानों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना के सूत्रों के अनुसार तूफान 11 बजे आया था, जिसमें छह जवान फंस गए थे। सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव और राहत अभियान में लगे हुए हैं।