बस के पलटने से दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत, 12 घायल 

लखनऊ, 21 फरवरी - उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में आगरा-लखनऊ ऐक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक निजी वॉल्वो बस के पलटने से तीन महिलाओं और दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस आधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते बताया कि बुधवार रात को करीब 12.45 बजे पाईपों से भरे एक मिनी ट्रक गाहोखेड़ा गांव के पास ऐक्सप्रेस-वे पर पलट गया। इस दौरान दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार निजी वॉल्वो बस ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार तीन महिलाओं, दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान करवाई जा रही है।