इंडियन ऑयल एविएशन कांफ्रैंस आयोजित

कोलकाता, 22 फरवरी (अ.स.): 24वीं इंडियान ऑयल एविएशन कांफ्रैंस 22 फरवरी को कोलकाता में सम्पन्न हुई। कांफ्रैंस इंडियन ऑयल के एविएशन ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आयोजित की गई। इंडियन ऑयल के एविएशन ग्राहकों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट, रक्षा ग्राहक, हवाई अड्डा, संचालक, निजी चार्टेड विमान संचालक, सर्विस भागीदार जोकि एविएशन उद्योग मेें संबंधित  हैं। कांफ्रैंस का आगाज़ गणेश वंदना से हुआ और प्रख्यात  बालु कलाकार अमन सेन ने अपनी कलाकृति द्वारा सेना के वीर जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  कांफ्रैंस में एविएशन उद्योग से संबंधित सुरेश काकानी आई.ए.एस चेयरमैन और एम.डी. महाराष्ट्र एयरपोर्ट डिवैल्पमैंट, चेयरमैन ‘मीहान’ इंडिया एयर वाईस मार्शल के.एस.रेड्डी, विनोद हेजमाड़ी निदेशक एयर इंडिया और थैरस्टेन लेंज प्रमुख फ्यूल प्रोक्रटमैंट लुकथांसा शामिल हैं। इंडियन आयल के चेयरमैन संजीव सिंह ने उद्घाटन भाषण में कहा कि कांफ्रैंस का उद्देश्य औपचारिकता से आगे बढ़कर मेल-मिलाप करना है। उन्होंने कहा कि इंडियन आयल बहुत ही कम मुनाफे पर काम करती है और यही उसकी सफलता का राज है।