सत्ता में आने पर आंध्र प्रदेश को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा - राहुल

हैदराबाद, 23 फरवरी - आंध्र प्रदेश के तिरुपति में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधन करते हुए कहा कि दिल्ली में सता हासिल करने के बाद दुनिया की कोई भी ताकत आंध्र प्रदेश को कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष दर्जा दिलाने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा।