प्रियंका गांधी के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा करेंगे राजनीति में एंट्री 

नई दिल्ली, 24 फरवरी - कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वाड्रा की ताजा फेसबुक से यह अंदाजा लगाया जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि मनी लांडरिंग मामले से नाम हटने के बाद वह देशवासियों की सेवा में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं।