रिमा बिंत बनी अमेरिका में सउदी अरब की राजदूत

रियाद, 24 फरवरी - सउदी अरब ने राजकुमारी रिमा बिंत बंदार को अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया है। राजकुमारी रिमा सउदी अरब की पहली महिला राजदूत है। लंबे समय से अमेरिका में राजदूत रहे बंदार बिन सुलतान अल सौद की पुत्री राजकुमारी रिमा राजकुमार खालिद बिन सलमान अल सौद का स्थान लेंगी।