मानहानि मामले में कोर्ट के सामने आज पेश होंगी पत्रकार प्रिया रमानी  

नई दिल्ली, 25 फरवरी - पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की मानहानि के केस की आज दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगी। प्रिया रमानी उन पत्रकारों में शामिल हैं, जिन्होंने एमजे अकबर पर 'मी टू' के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिसकी वजह से केद्रीय विदेश राज्य मंत्री के पद से 17 अक्टूबर को अकबर को इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में  एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। जिस पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने पत्रकार प्रिया रमानी को नोटिस देकर 25 फरवरी के लिए तलब किया।