कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या  

सरदूलगढ़, 26 फरवरी - (प्रकाश सिंह जैलदार) - यहां के नजदीकी गांव आदम के में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसकी पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तरसेम सिंह पर करीब 1 लाख 60 हजार रुपए कर्ज था, जिस कारण वह परेशान रहता था।