पाकिस्तान द्वारा दो लड़ाकू विमानों को फेंकने के दावों को भारत ने किया खारिज

नई दिल्ली, 27 फरवरी - सरहद पर बढ़े तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उस (पाकिस्तान) ने भारत के दो लड़ाकू जहाजों को फेंकने की बात कही थी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार किये जाने का भी दावा किया था। रक्षा सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है। इसके साथ ही सूत्रों ने लाम वैली में पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान के हादसाग्रस्त होने की पुष्टि भी की है।