कर्ज़ से परेशान किसान ने की आत्महत्या

राजपुरा, 1 मार्च - (रणजीत सिंह) - राजपुरा के नज़दीकी गांव खानपुर गंडया में कर्ज़ से परेशान किसान द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक किसान की पहचान गांव खानपुर गंडया निवासी गुरजीत सिंह पुत्र भाग सिंह के रूप में हुई है। उसका शव नरवाना ब्रांच नहर से मिला है। यह जानकारी मृतक के ससुर गुरपाल सिंह ने दी है।