सरकारिया ने 76 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का रखा नींव पत्थर

चुगावां, 02 मार्च - (गुरबिन्दर सिंह बाग़ी) - जिला अमृतसर ब्लॉक चुगावां के गांव शहूरा में आज कैबनिट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया ने गांव शहूरा से मोदे तक 76 लाख की लागत से बनने वाली नई  सड़क का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर उनके साथ दिलराज सरकारिया, जिला परिषद मैंबर गुरदेव सिंह शहूरा, सरपंच शमशेर सिंह आदि उपस्थित थे।